रऊफ अहमद सिददीकी की दुनिया में आपका स्वागत है

Saturday, January 20, 2018

क्या होगा जब सनी लिओने आएगी तुसाद म्यूजियम...!


जब से यह तय हुआ कि दिल्ली के तुसाद  म्यूजियम में सनी लिओने का पुतला लगाया जायेगा और  जैसे ही यह खबर तुसाद मुजियम में पहले से लगे पुतलों को में  एक सनसनी सी फ़ैल गई! म्यूजियम का तापमान अचानक से बढ़ने लगा और उसमे लगे पुतले धीरे धीरे पिघलने लगे! म्यूजियम के करता धर्ताओ  में हडकंप मच गया उन्होंने तुरंत म्यूजियम का तापमान - २० डिग्री कर दिया ताकि पुतले पिघलकर बह न जाए! बड़ी मुश्किलों से पुतलों का पिघलना रोका गया!  फिर एक आपात बैठक तुरंत बुलाई गई और एक गंभीर चर्चा इस बात पर छिड़ी की जब सनी लिओने के पुतला लगने की खबर मात्र से म्यूजियम का तापमान इतना बढ़ गया की म्यूजियम का तापमान  -२० डीग्री करना पड़ा, जब पुतला बाकई में लगाया जाएगा तब क्या होगा! खैर फाइनली यह तय हुआ की हो सकता है तब तापमान और कम  करना पड सकता है! इधर जैसे ही यह ख़बर महेश भट्ट साहब को लगी उन्होंने  म्यूजियम वाले से सांठ गांठ कर अपना पुतला लगवाने के लिए जुगाड़ बिठा लिया और यह भी तय कर लिया की सनी लिओने का पुतला भी उन्ही के पुतले की बगल में लगाया जाए! खैर सांठ गाँठ से इस देश में सभी कुछ संभव है! अब म्यूजियम वाले जैसे तैसे सनी लिओने जी का पुतला बनाने की तईयारी में जुट लिए लेकिन लाख कोशिशो के बाद भी पुतला स्टेबल नही किया जा सका क्यूंकि मोम पिघलकर बहा जा रहा था!  सिमिति में यह आम राय भी बनी की हो सकता है की मोम की क्वालिटी में कुछ खामी हो, लेकिन कई सप्लायर से उच्च क्वालिटी का मोम प्राप्त करने के बाबजूद भी सनी लिओने का पुतला स्टेबल नही किया जा सका! बाद में सर्व सम्मति से यह राय बनी की क्यूँ न इस परेशानी की बजह सनी लिओने से ही पूछी जाये! तत्पश्चात इस समस्या के समाधान के लिए बिग बॉस से संपर्क साधा गया उन्होंने सिमिति की बात पर गौर करते हुए यह निर्णय लिया की यह ठीक रहेगा और कोई ५ सदस्य सनी लिओने से मिलने के लिए अपोइन्टमेंट  फिक्स्ड करे! उन सदस्यों को गए महीनो बीत गये तुसाद म्यूजियम आज भी उनके लौटने  का इंतजार कर रहा है!

No comments:

Post a Comment

मेरी दुनिया में आप आए इसके लिए आपका आभार. निवेदन है कि कृपया टिप्पणी दिए बिना यहाँ से न जाएँ और मेरी दुनिया वापस लौट कर भी आएँ.