रऊफ अहमद सिददीकी की दुनिया में आपका स्वागत है

Saturday, July 29, 2017

आज भी 10 रूपये में बिक जाती है लड़कियां

जमाना चाहें कितना भी बदल गया हो लेकिन आज भी महिलाओं पर होने वाले शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा। गांवों में आज भी महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं। आए दिन रेप के मामले सुनने को मिलते है। आज हम आपको एक एेसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां 10 रुपए के स्टाम्प पर मुहर लगाकर लड़कियों को बेच दिया जाता है
मध्यप्रेदश के शिवपुरी में धड़ीचा नाम प्रथा निभाई जाती है। यह प्रथा औरतों की खरीद फरोख्त की एेसी प्रथा है जिसकी शिकार युवतियों के पति स्टाम्प पर साइन होते ही बदल जाते हैं। इस प्रथा में बिकने वाली औरत और खरीदने वाले पुरुष के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है। ज्यादा रकम होेने पर संबंध लंबे समय तक रहता है। वहीं, अगर रकम कम हो तो जल्द ही खत्म हो जाता है। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर महिला का दूसरे पुरुष के साथ सौदा कर दिया जाता है।
गांव में रहने वाली एक महिला का कहना है कि इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए कई बार सरकार ने प्रयास भी किए लेकिन फिर भी यह प्रथा खत्म नहीं हुई।

No comments:

Post a Comment

मेरी दुनिया में आप आए इसके लिए आपका आभार. निवेदन है कि कृपया टिप्पणी दिए बिना यहाँ से न जाएँ और मेरी दुनिया वापस लौट कर भी आएँ.