News Feed


'' रेल बजट के अपडेट्स..
...................................
प्रभु बोले- 2020 तक जब चाहें टिकट, 95% ट्रेनें चलेंगीं राइट टाइम नई दिल्ली. सुरेश प्रभु रेल बजट 2016 पेश कर रहे हैं। गुरुवार 11.30 बजे वे संसद पहुंचे। इससे पहले रेल भवन में उन्होंने कहा, ''2020 तक टिकटिंग सिस्टम को और बेहतर कर दिया जाएगा। लोग जब चाहेंगे उन्हें टिकट मिलेगा। 12.44PM:पैसेंजर्स की डिमांड पर तुरंत साफ होंगी बोगियां। स्वच्छ रेल की ओर काम कर रहा है रेलवे। ट्रेनों में सफाई के लिए क्लीन माई कोच फैसेलिटी शुरू की जाएगी। 12.43PM:इस साल 20 फीसदी कम एक्सीडेंट हुए। लेकिन हम इस हालत को और सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए जापान और साउथ कोरिया से मदद ली जा रही है। - 44 प्रोजेक्ट पर काम होगा। 5300 किलोमीटर नई लाइन तैयार की जाएगी। 12.40PM :हमसफर एसी कोच होगा। तेजस और उदय में भी स्पेशल फेसेलिटी होंगी। डबल डेकर नाइट ट्रेन चलाई जाएंगी।
12.38PM: 6 राज्यों के साथ एमओयू साइन किए गए हैं। रेलवे इनके साथ ज्वाइंट वेंचर लगाएगी।
12.37PM:बड़ोदरा में रेलवे विश्वविद्यालय बनाएंगे। - इस साल अंत्योदय एक्सप्रेस चलाई जाएगी। नए जनरल कोच लगाए जाएंगे।
12.35PM:400 स्टेशनों को निजी भागीदारी से डेवलप किया जाएगा। 12.34PM:यात्रियों की शिकायत के लिए नई फोन लाइन (182) शुरू होगी। 311 स्टेशनों पर सीसीटीवी सिक्युरिटी।
12.33PM:- 17 हजार बायो टॉयलेट इस साल के अंत में लगेंगे। पहला बायो वैक्यूम टॉयलेट डिब्रूगढ़ राजधानी में लगेगा।
12.32 PM:पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। हमने 65 हजार बर्थ नई तैयार की हैं। इनका नॉन एसी कम्पार्टमेंट में यूज किया जाएगा।
12.30PM:- नई लोकोमोटिव फैक्ट्री लगाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का बजट है। ट्रेनों के टाइम पर न चलने की शिकायत कई सालों से है। - इसके लिए कई बातें जिम्मेदार हैं। कई बार आंदोलनों और हड़तालों का असर भी ट्रेनों के टाइम पर न चलने के लिए जिम्मेदार होता है।
12.29PM:- हम वन टाइम रजिस्ट्रेशन टिकट का अरेंजमेंट कर रहे हैं। 400 और स्टेशनों पर वाई-फाई की सर्विस बढ़ाई जा रही है। - हबीबगंज के अलावा चार और स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा। 12.28PM:सोशल मीडिया का इस्तेमाल रोजाना के काम में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए किया जाएगा। ई टेंडरिंग प्रोसेस और पेपरलैस वर्क का काम तेज किया जाएगा। हमने जोनल रेलवे से कई कॉन्ट्रेक्ट किए हैं ताकि टारगेट्स को पूरा किया जा सके।
12.27PM:- हर जोन से काम को लेकर दो रिपोर्ट मांगी गई हैं। इंटरनल ऑडिट के प्रोसेस को सख्ती से लागू किया जाएगा। पिछले इलाकों को रेलवे से जोड़ने की कोशिश होगी। 44 नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर की मदद ली जाएगी। 12.26PM:रेलवे में सभी पदों के ऑनलाइन भर्ती। जालंधर-ऊधमपुर मार्ग का काम जोरों पर।
12.25PM:2020 तक बड़ी लाइनों के लक्ष्य को पूरा करने की कोशि‍श।
12.23PM:हम इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस के जरिए अपनी स्कीम्स को फंड मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम अगले साल 2 हजार किलोमीटर नई लाइन बनाने पर काम कर रहे हैं। 12.20PM:2010 तक जनता जब चाहेगी तब टिकट ले सकेगी। नारगोल पोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा। 12.18PM:- नॉर्थ ईस्ट पर हमारा फोकस है। अगरतला को ब्रॉड गेज से जोड़ा जाएगा। 12.17PM:मेक इन इंडिया दो लोकल फैक्ट्री खोली जाएंगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले साल 8720 करोड़ रुपए की बचत की गई। 2020 तक कोई भी लाइन बिना गार्ड के नहीं रहेगी।
12.15PM:हम ऐसे दौर में बेहतरी की कोशिश कर रहे हैं जिस दौर में दुनिया मंदी से गुजर रही है। हम जानते हैं कि रेलवे के काम में सुधार की काफी ज्यादा जरूरत है। इस पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है। 12.12PM:अगर रेलवे के खर्च किए जा सके तो आमदनी और सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं। हम इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी रेलवे का रोल बड़ा करना चाहते हैं। बजट में लागत कम करने के उपायों पर फोकस किया जा रहा है।